वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करते हुए किसानों के लिए PM Dhan Dhanya Krishi Yojana को शुरू करने की घोषणा की है। वित्त मंत्री जी ने बताया कि इस योजना के जरिये राज्य सरकारों की सहायता से देशभर के ऐसे 100 जिलों जहा पर कृषि उत्पादकता कम है वहा उत्पादन बढ़ाने पर फोकस किया जायेगा। पीएम धन धान्य कृषि योजना 2025 के तहत किसानों को सिंचाई, कृषि उपकरण, बीज, और उर्वरक आदि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। देश के लगभग 1.7 करोड़ किसान इस योजना के तहत लाभान्वित होंगे। मेरे प्यारे सभी किसान भाई इस योजना से जुडी सभी ज़रूरी जानकारी जानने चाहते होगा। इसलिए हम यह लेख लेकर आये है। इस लेख में इस योजना से जुडी सभी जानकरी है इसलिए लेख को निचे तक पढ़े।
Table of Contents
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025
पीएम धन धान्य कृषि योजना को देश के किसान भाइयो के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत देश के उन 100 जिलों जहा पर कृषि उत्पादकता कम है वहा पर उत्पादन बढ़ाया जायेगा। केंद्र सरकार इस योजना को राज्य सरकारों की मदद से चलाएगी। सरकार इसके जरिए कृषि के क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने पर काम करेगी और भंडारण और सिंचाई की सुविधा विकसित करेगी। इसके अलावा किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज भी प्रदान करवाएगी, कृषि की पैदावार बढ़ाने के लिए उर्वरक की आपूर्ति पर फोकस करेगी और ट्रैक्टर, पंप सेट आदि के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी। कुल मिलकर सरकार इस योजना के तहत कृषि उपज को बढ़ावा देने के लिए वह सभी काम करेगी जो अत्यंत आवश्यक है। देश के 1.7 करोड़ सीमांत किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
पीएम धन धान्य कृषि योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के उन जिलो में जहां पर कृषि उत्पादकता कम है वहां उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है और देश के कृषि क्षेत्र को विकसित करना है। PM Dhan Dhanya Krishi Yojana के तहत कृषि उत्पादन में इजाफा करने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर नीतियां बनाएंगे। यह नीतिया संवर्धित कृषि उत्पादकता फसल विविधता और सतत कृषि पद्धतियो को अपनाना, कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध करवाना , पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसल कटाई के बाद भंडारण बढ़ाना, सिंचाई मे सुधार करना, कृषि उपकरण उपलब्ध करवाना आदि से सम्बंधित होगी। इन नीतियों के तहत कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएग। यह योजना देश के किसानों की आय में बढ़ोतरी करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ओर अधिक मजबूत करेगी
Main Points Of PM Dhan Dhanya Krishi Yojana
योजना का नाम | पीएम धन धान्य कृषि योजना |
किसने घोषणा की है | वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा |
कब घोषित की | 1 फरवरी 2025 |
उद्देश्य | ऐसे 100 जिलों जहा पर कृषि उत्पादकता कम है वहा उत्पादन बढ़ाना |
लाभार्थी | लघु व सीमान्त किसान |
साल | 2025 |
आवदेन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
पीएम धन धान्य कृषि योजना 2025 के लाभ
- इस योजना का लाभ देश के उन जिलों के किसानो को मिलेगा जहा पर कृषि उत्पादकता कम है।
- केंद्र सरकार देश के 100 जिलों को इस योजना में शामिल करेगी।
- देश के लगभग 1.7 करोड़ किसानो को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- यह योजना कृषि विकास को बढ़ावा देकर देश के कृषि क्षेत्र को विकसित करेगी।
- देश के छोटे व सीमान्त किसान इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
- किसानो को इस योजना के जरिये कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज व फ्री उर्वरक उपलब्ध कराएं जाएगें।
- सरकार इस योजना के तहत लघु व सीमान्त किसानो को सस्ती दारो पर लोन उपलब्ध करवाएगी।
- इस योजना के जरिये देश की महिला किसानो को भी प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वह भी कृषि क्षेत्र मे अपनी अधिक से अधिक भागीदारी दे सके।
- इसके अलावा कृषि उपकरण जैसे ट्रैक्टर, पंप और अन्य कृषि उपकरण पर किसानो को सब्सिडी भी दी जाएगी।
- साथ ही किसानो को इस योजना के तहत खेती की नई तकनीक और कृषि उपकरणो का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana की पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रताओ को पूरा करना जरूरी है जो नीचे निम्नलिखित इस प्रकार हैं।
- आवेदक को किसान होना चाहिए ओर भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए देश के छोटे व सीमान्त किसान आवेदन करने के पात्र है।
- आवेदक किसान भाई के पास कृषि योग्य भूमि हो।
- किसान PM Dhan Dhanya Krishi Yojana के अंतर्गत शामिल राज्य का किसान होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- कृषि भूमि के कागजात
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
पीएम धन धान्य कृषि योजना 2025 में आवेदन कैसे करे
देश के जो भी इच्छुक किसान पीएम धन धान्य कृषि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करते हुए अभी केवल इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जल्द ही पुरे देश में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। जब इस योजना को लागू किया जाएगा तब सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने से जुडी जानकारी को भी साझा किया जाएगा। इसलिए अभी आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए इसके लागू होने तक का इंतजार करना होगा। यह योजना जब देश में लागू हो जाएगी तो हम आपको अपने लेख के माध्यम से सूचित करते देंगे। इसलिए यह जरूरी है कि PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025 से जुडी सभी नयी अपडेट जानने के लिए आप हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहिए।
FAQs
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana क्या है?
इस योजना के तहत राज्य सरकारों की मदद से देशभर के ऐसे 100 जिलों जहा पर कृषि उत्पादकता कम है वहा उत्पादन बढ़ाया जायेगा। जिसके लिए किसानों को सिंचाई, कृषि उपकरण, बीज, और उर्वरक, सस्ता लोन आदि की सुविधा दी जाएगी।
पीएम धन धान्य कृषि योजना 2025 की घोषणा कब और किसने की है?
हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करते हुए पीएम धन धान्य कृषि योजना 2025 को शुरू करने की घोषणा की है।
इस योजना का लाभ कितने किसानो को मिलेगा ?
देश के लगभग 1.7 करोड़ किसानो को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इस योजना लाभ कौन से किसान पात्र है ?
देश के लघु व सीमान्त किसान पात्र है जो कृषि गतिविधियो से जुड़े हुए या खुद खेती करते है।