असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापा को बिना किसी आर्थिक परेशानी के जी सके। इसके लिए भारत सरकार ने साल 2015-16 में Atal Pension Yojana को शुरू किया है। यह योजना बहुत पॉपुलर हो रही है क्युकी इसमें निवेश पर खुद सरकार गारंटेड पेंशन की गारंटी जो देती है। अटल पेंशन योजना के तहत, लाभार्थियों के लिए 1000 रु. से 5000रु. के बीच न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी दी जाती है। इस योजना में निवेशक अपनी सुविधा अनुसार निवेश कर सकते हैं और 60 की आयु के बाद पेंशन का लाभ उठा सकता है।
अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करना चाहते हैं तो आप भी इसमें जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें। अब आप सोच रहे होंगे की अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे। तो इस लेख में आपको इस योजना से सम्बंधित सभी छोटी बड़ी जानकारी मिल जाएगी।
Table of Contents
अटल पेंशन योजना क्या है? (Atal Pension Yojana in Hindi)
अटल पेंशन योजना (APY) भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रो में काम करने वाले नागरिकों के लिए शुरू की गयी एक पेंशन योजना है। इस योजना में निवेश 18 से 40 साल तक के लोग कर सकते है। निवेशक अपनी सुविधा अनुसार योगदान कर सकते हैं। किसी को मिलने वाली पेंशन की राशि सीधे उस आयु से संबंधित होती है जिस पर वह व्यक्ति APY में शामिल हुआ है और मासिक राशि जो उसने निवेश की है। यह योजना लाभार्थियों को 1000 रु. से 5000 रु. के बीच न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी देती है। लाभार्थी मासिक पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं जो 1000 रु., 2000 रु., 3000 रु., 4000 रु. या 5000रु. हो सकती है। इस योजना में पेंशन 60 वर्ष की आयु के बाद मिलनी शुरू होती है।
Atal Pension Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले जैसे हाउस हेल्प, गार्डनर, डिलीवरी बॉय आदि को उनके बुढ़ापे में पेंशन देना है साथ ही इन्हे आर्थिक सुरक्षा देना और दुर्घटनाओं, बीमारियों में सहायता भी प्रदान करना है। ताकि यह लोग भी अपना बुढ़ापा अच्छे से जी सके। अधिकतर सरकारी कर्मचारियों को ही बुढ़ापे में सरकारी पेंशन का लाभ प्राप्त होता है। लेकिन अब इस योजना के जरिए सरकार की यह पहल है कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को भी उनके बुढ़ापे में पेंशन के सुविधा का लाभ मिल सके।
Atal Pension Yojana Benefits
- यह योजना भारत सरकार की गारंटीकृत लाभों के रूप में कम जोखिम वाली रिटायरमेंट पेंशन योजना है।
- निवेशक 1000 रु. 2000 रु. 3000 रु. 4000 रु. और 5000 रु. में किसी को भी पेंशन राशि को मासिक के रूप में चुना सकता है।
- योजना में योगदान राशि आयकर धारा 80CCD के तहत टैक्स छूट के लिए योग्य हैं।
- देश के 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के सभी नागरिक इस योजना में निवेश करने के लिए योग्य हैं।
- निवेशक को 60 वर्ष की आयु पुरी होने के बाद पेंशन दी जाती है।
- अगर APY में निवेशक का निधन हो जाता है तो ऐसे में लागू नियमों के अनुसार पति / पत्नी / नॉमिनी को लाभ मिलेगा।
योगदान से जुडी कुछ मुख्य बाते
- निवेशक को अपना सेविंग बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, मोबाइल नंबर और प्राधिकरण लेटर देना होता है। ताकि बैंक हर माह आपके योगदान को आपके अकाउंट से काट पाए।
- अपनी इच्छानुसार योगदान मासिक(1 महीना), त्रैमासिक(3 महीना) या अर्धवार्षिक(6 महीना) रूप से कर सकते है और ऑटो डेबिट के लिए स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट किया जाना चाहिए।
- हर महीने का योगदान के लिए नियत तारीख योगदान की पहली तारीख से निर्धारित होती है और बाद के सभी योगदान इस तारीख पर आधारित होते है । उदाहरण के तौर पर अगर 20 मई को पहला योगदान दिया जाता हैं, तो अगला योगदान 20 जून को होगा और इसी तरह आगे के सभी योगदान महीने के 20 को होगी।
- राशि के ट्रांसफर के लिए स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन को सेट करने के लिए बैंक में पर्याप्त रूप से फंड रखना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड जमा करना ज़रूरी है क्योंकि यह रजिस्टर व्यक्ति, पति या पत्नी और नॉमिनी व्यक्ति की पहचान के लिए KYC के लिए प्राथमिक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके आलावा पेंशन और कॉर्पस के अधिकारों और अधिकारों के भविष्य के विवादों से बचने के लिए भी आधार कार्ड ज़रूरी है।
Atal Pension Yojana की पात्रता
- निवेशक को भारत का निवासी होना चाहिए।
- 18 से 40 वर्ष के बीच के सभी नागरिक इस योजना में निवेश करने के पात्र है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को कम से कम 20 वर्षों तक निवेश करना होगा।
- जो लोग स्वावलंबन योजना के तहत रजिस्टर हैं उन्हें स्वचालित (ऑटो-डेबिट) रूप से अटल पेंशन योजना में लाया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- सक्रिय बैंक/डाकघर बचत खाते का विवरण
अटल पेंशन योजना अकाउंट कैसे खोलें?
जो भी अटल पेंशन योजना में निवेश करके 60 साल के बाद पेंशन प्राप्त करना चाहता है तो उसे अटल पेंशन योजना में अपना खाता खुलवाना होगा। जिसकी प्रक्रिया हमने निचे दी है।
- आप अपने स्थानीय बैंक शाखा में जाये।
- फिर वहा जाकर APY रजिस्ट्रेशन फॉर्म मांगे।
- अब फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकरी भरे और फॉर्म जमा कर दे।
- अकाउंट खोलते समय आपकी पहली योगदान राशि आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट से ही काट ली जाएगा।
- बैंक आपके लिए रसीद नंबर / PRAN नंबर जारी करेगा। हर महीने योगदान आपके बैंक अकाउंट से स्वचालित(ऑटो-डेबिट) रूप से काट लिया जाएगा।
APY मासिक योगदान चार्ट
APY स्कीम में निवेश करना चाहते है , तो निचे दिए गए चार्ट स्कीम में प्रवेश की उम्र और रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन राशि के आधार पर ये बताएगा कि आपको कितना योगदान हर महीने करना होगा।
प्रवेश आयु (वर्ष) | योगदान के कुल वर्ष | मासिक योगदान राशि | ||||
मासिक पेंशन ₹ 1000 | मासिक पेंशन ₹ 2000 | मासिक पेंशन ₹ 3000 | मासिक पेंशन ₹ 4000 | मासिक पेंशन ₹ 5000 | ||
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
29 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 26 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
APY त्रैमासिक (3 महीना) योगदान चार्ट
यदि आप त्रेमासिक योगदान करना चाहते है तो
प्रवेश आयु (वर्ष) | योगदान के कुल वर्ष | त्रैमासिक(3 महीना) योगदान राशि | ||||
मासिक पेंशन ₹ 1000 | मासिक पेंशन ₹ 2000 | मासिक पेंशन ₹ 3000 | मासिक पेंशन ₹ 4000 | मासिक पेंशन ₹ 5000 | ||
18 | 42 | 125 | 250 | 376 | 501 | 626 |
19 | 41 | 137 | 274 | 411 | 545 | 679 |
29 | 40 | 149 | 298 | 447 | 590 | 739 |
21 | 39 | 161 | 322 | 483 | 641 | 802 |
22 | 38 | 176 | 349 | 527 | 697 | 870 |
23 | 37 | 191 | 378 | 572 | 757 | 948 |
24 | 36 | 209 | 414 | 620 | 826 | 1031 |
25 | 35 | 226 | 450 | 674 | 897 | 1121 |
26 | 34 | 244 | 489 | 733 | 975 | 1219 |
27 | 33 | 268 | 530 | 799 | 1061 | 1329 |
28 | 32 | 289 | 578 | 870 | 1156 | 1445 |
29 | 31 | 316 | 632 | 948 | 1261 | 1577 |
30 | 30 | 346 | 688 | 1034 | 1377 | 1720 |
31 | 29 | 376 | 751 | 1129 | 1502 | 1878 |
32 | 28 | 411 | 823 | 1234 | 1642 | 2053 |
33 | 27 | 450 | 900 | 1350 | 1794 | 2241 |
34 | 26 | 492 | 983 | 1475 | 1964 | 2456 |
35 | 26 | 539 | 1079 | 1618 | 2152 | 2688 |
36 | 24 | 590 | 1180 | 1770 | 2360 | 2950 |
37 | 23 | 650 | 1299 | 1949 | 2593 | 3239 |
38 | 22 | 715 | 1430 | 2146 | 2852 | 3564 |
39 | 21 | 787 | 1574 | 2360 | 3141 | 3928 |
40 | 20 | 867 | 1734 | 2602 | 3469 | 4333 |
APY अर्ध–वार्षिक(6 महीना) योगदान चार्ट
यदि आप अर्धवार्षिक योगदान करना चाहते है तो
प्रवेश आयु (वर्ष) | योगदान के कुल वर्ष | अर्धवार्षिक(6 महीना) आवश्यक योगदान राशि | ||||
मासिक पेंशन ₹ 1000 | मासिक पेंशन ₹ 2000 | मासिक पेंशन ₹ 3000 | मासिक पेंशन ₹ 4000 | मासिक पेंशन ₹ 5000 | ||
18 | 42 | 248 | 496 | 744 | 991 | 1239 |
19 | 41 | 271 | 543 | 814 | 1080 | 1346 |
29 | 40 | 295 | 590 | 885 | 1169 | 1464 |
21 | 39 | 319 | 637 | 956 | 1269 | 1588 |
22 | 38 | 348 | 690 | 1045 | 1381 | 1723 |
23 | 37 | 378 | 749 | 1133 | 1499 | 1877 |
24 | 36 | 413 | 820 | 1228 | 1635 | 2042 |
25 | 35 | 449 | 891 | 1334 | 1776 | 2219 |
26 | 34 | 484 | 968 | 1452 | 1930 | 2414 |
27 | 33 | 531 | 1050 | 1582 | 2101 | 2632 |
28 | 32 | 572 | 1145 | 1723 | 2290 | 2862 |
29 | 31 | 626 | 1251 | 1877 | 2496 | 3122 |
30 | 30 | 685 | 1363 | 2048 | 2727 | 3405 |
31 | 29 | 744 | 1487 | 2237 | 2974 | 3718 |
32 | 28 | 814 | 1629 | 2443 | 3252 | 4066 |
33 | 27 | 891 | 1782 | 2673 | 3553 | 4438 |
34 | 26 | 974 | 1948 | 2921 | 3889 | 4863 |
35 | 26 | 1068 | 2136 | 3205 | 4261 | 5323 |
36 | 24 | 1169 | 2337 | 3506 | 4674 | 5843 |
37 | 23 | 1287 | 2573 | 3860 | 5134 | 6415 |
38 | 22 | 1416 | 2833 | 4249 | 5648 | 7058 |
39 | 21 | 1558 | 3116 | 4674 | 6220 | 7778 |
40 | 20 | 1717 | 3435 | 5152 | 6869 | 8581 |
योगदान विलंब होने पर लगने वाला जुर्माना
जैसे की हमने ऊपर बताया है की APY के तहत, निवेशकों के पास मासिक आधार पर अपना योगदान करने का विकल्प होता है। अगर किसी वजहा से मासिक योगदान करने में देरी हो जाती है तो ऐसी स्तिथि में विलंबित भुगतानों के लिए बैंक अतिरिक्त राशि लेती है , यह राशि कम से कम 1 रुपये प्रति माह से लेकर 10/- रुपये प्रति माह तक होती है जैसा कि नीचे दिखाया गया है:
- मासिक 100 रुपये के योगदान के लिए 1 रुपये प्रति माह.
- मासिक 101 से 500/- रुपये तक के योगदान के लिए 2 रुपये प्रति माह.
- मासिक 501/- से 1000/- तक योगदान के लिए 5 रुपये प्रति माह।
- मासिक 1001/- रुपये से अधिक के योगदान के लिए 10 रुपये प्रति माह।
Note- बैंक द्वारा लिया गया यह ब्याज/जुर्माने की निश्चित राशि ग्राहक के पेंशन कोष के हिस्से के रूप में रहेगी।
FAQs
अटल पेंशन योजना के अंश दाता की मृत्यु हो जाने पर क्या होता है?
अगर अटल पेंशन योजना के तहत अंश दाता की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके पति या पत्नी को पेंशन राशि मिलते हैं। यदि पति या पत्नी की भी मृत्यु हो जाती है तो नामिती को पेंशन राशि मिलती है।
अटल पेंशन योजना का क्या नियम है?
इस योजना के कुछ नियम है जैसे की यह योजना केवल असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली कर्मचारियों के लिए बनी है, योजना केवल 18 से 40 साल के भारतीय नागरिको के लिए हैं और बैंक खाता होना जरूरी है।
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कैसे करें ?
- आप anpscra.nsdl.co.in पर जाएं।
- फिर APY e-PRAN/ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट व्यू पर क्लिक कर दे।
- यदि आप पहला विकल्प चुनते हैं, तो आपको अपना PRAN विवरण दर्ज करना है .
- यदि आप PRAN भूल गए हैं, तो ऐसी स्तिथि में आप योगदान की जानकारी जैसे कि सब्सक्राइबर का नाम, बैंक खाता और जन्म तिथि आदि डालकर चेक कर सकते हो