Ladli Laxmi Scholarship Yojana Payment Unipay: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना 2025 का लाभ लेने वाली बालिकाओं के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। उनके लिए खुशखबरी यह है कि मध्य प्रदेश सरकार ने के तहत स्कॉलरशिप देने के लिए यूनिपे का उपयोग करने का फैसला लिया है। एमपी की महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि नए साल 2025 से लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत सभी पात्र बालिकाओं को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान UNIPAY के माध्यम से किया जायेगा। इस नए बदलाव की वजह से अब बालिका को भुगतान होते ही उसकी जानकारी पंजीकृत मोबाईल में एसएमएस के माद्यम से मिल जाया करेगी।
पहले राशि का भुगतान जिलों के द्वारा आहरित कर सम्बंधित बालिका के खाते में डिपोजिट की जाती थी। इस प्रक्रिया में समय लगता था और बालिका को राशि मिलने की जानकरी भी प्राप्त नहीं होती थी। लेकिन अब UNIPAY के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो गयी है। तो आये जानते है Ladli Laxmi Scholarship Yojana Payment Unipay से जुडी हर एक ज़रूरी जानकारी।
Table of Contents
Ladli Laxmi Scholarship Yojana Payment Unipay 2025
लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बालिकाओ को UNIPAY पेमेंट पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा। UNIPAY के माध्यम से छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान सीधे बालिका के खाते में हो सकेगा और भुगतान होते ही बालिका को अपने मोबाइल पर SMS के माद्यम से जानकारी प्राप्त हो जाया करेगी। इस बदलाव से भुगतान की प्रकिया पारदर्शी और अधिक सटीक हो गयी है। इस नयी व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए सभी पंजीकृत बालिकाओ का बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी इनेबिल्ड होना चाहिए। UNIPAY पेमेंट पोर्टल का संचालन एमपीएसईडीसी द्वारा किया जा रहा है।
PM Kisan 19th Installment Date
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana को शुरू किया गया है इस योजना के तहत लड़कियों को कक्षा छठी में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये, कक्षा नवी में प्रवेश लेने पर 4000 रूपये, कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपये एवं कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपये दिए जाते है। बालिकाओं को 12वीं के बाद ग्रेजुएशन या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में (पाठ्यक्रम अवधि न्यूनतम 2 वर्ष) एडमिशन लेने पर ₹25000 की प्रोत्साहन राशि दो समान किस्तों में पाठ्यक्रम के प्रथम एवं अंतिम वर्ष में दी जाती है। इसके अलावा लाडली बालिकाओं की उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क भी शासन द्वारा ही वहन किया जाता है।
इसके अलावा बालिका की आयु 21 वर्ष पूरी हो जाने के बाद 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने पर एवं बालिका का विवाह शासन द्वारा निर्धारित आयु पूरी करने के बाद होने पर एक लाख रुपए का अंतिम भुगतान किए जाने का भी प्रावधान है।
Ladli Laxmi Scholarship Yojana Payment Unipay- Overview
लेख का विषय | Ladli Laxmi Scholarship Yojana Payment Unipay |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना |
कब शुरू की गयी | 1 अप्रैल 2007 |
उद्देश्य | बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि प्रदान करना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की बालिकाएं |
आवेदन कैसे करे | आंगनबाड़ी केंद्र |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ |
बालिका के आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए बैंक खाता
अब लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी बालिकाओ को UNIPAY पेमेंट पोर्टल के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिसके लिए सभी लाभार्थियों का बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी इनबिल्ड होना चाहिए। एमपीएसईडीसी द्वारा UNIPAY पेमेंट पोर्टल को संचलित किया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह का किसी भी कोई मैन्युअल हस्तक्षेप नहीं है। इस UNIPAY पेमेंट पोर्टल पर पेमेंट आर्डर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी की ओर से ही जनरेट किया जाएगा। पेमेंट का ऑर्डन जनरेट होने के बाद एमपीएसईडीसी के UNIPAY पेमेंट पोर्टल से बैंकिंग पार्टनर को हितग्राही के आधार के रेफरेंस नंबर के साथ पेमेंट ट्रांसफर दिया जाएगा। इसलिए हर एक लाभार्थी बालिका का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
अगर आप Ladli Laxmi Scholarship Yojana का लाभ उठाते रहना चाहती है तो आप जल्द से जल्द अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करवा दे। वरना आपको मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त नहीं होगी।
Ladli Laxmi Yojana की पात्रता
- मध्य प्रदेश की मूल निवासी बालिकाएं इस योजना में आवेदन करने की पात्र है
- 1 जनवरी 2006 अथवा इसके बाद जन्मी बालिकाएं पात्र हैं
- बालिका स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत होनी चाहिए
- बालिका के माता-पिता आयकर दाता नहीं होने चाहिए
आवश्यक दस्तावेज
Ladli Laxmi Yojana में आवेदन करने के लये निम्नलिखित दस्तावेज होना ज़रूरी है।
- बालिका का आधार कार्ड
- माता पिता का आधार कार्ड
- बालिका की समग्र आईडी
- बैंक खाता (आधार कार्ड से लिंक हो)
- बालिका का फोटो माता के साथ
Ladli Laxmi Yojana Apply Online कैसे करे ?
- जो भी इस योजना में आवेदन करने के इच्छुक है वह निचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना है
- उसके बाद वहा से कार्यकर्ता से लाड़ली लक्ष्मी योजना फार्म लेना है।
- अब इस फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी को ध्यानूर्वाक दर्ज कर देना है।
- फिर मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर देना है।
- अब आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आशा कार्यकर्ता के पास इस फॉर्म को जमा कर देना है।
- इस प्रकार आप लाडली लक्ष्मी योजना में आपका आवेदन कर सकते है।
FAQ
लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना को शुरू किया गया है इस योजना के जरिए राज्य की गरीब बालिकाओं को छठी, नवी ,11वीं 12वीं कक्षा में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है इसके अलावा स्नातक डिग्री हासिल करने के लिए 25000 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दो समान किस्तों में दी जाती है
लाड़ली लक्ष्मी योजना कब शुरू हुई थी?
मध्य प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2007 को लाडली लक्ष्मी योजना को शुरू किया था
Ladli Laxmi Scholarship Yojana Payment Unipay का लाभ किसे मिलेगा?
Ladli Laxmi Scholarship Yojana Payment Unipay का लाभ उन हितग्राहियों को मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक है डीबीटी इनबिल्ड है
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति कैसे चेक करें?
लाभार्थी बालिका इस योजना की ऑफिशल वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in पर जाकर छात्रवृत्ति चेक कर सकती हैं